उतर प्रदेश में पिछले 3 सालो में अपराधीयो व पुलिस के बीच रिकॉर्ड 6126 मुठभेड़.

उतर प्रदेश में 3 सालो में अपराधीयो व पुलिस के बीच रिकॉर्ड 6126 मुठभेड़.

उतर प्रदेश जिसकी पहचान क्राइम प्रदेश के रूप में भी होने लगी थी,योगी सरकार के शपथ ग्रहण वाले दिन  उतर प्रदेश की जनता की प्रथम प्राथमिकता पर बात की गयी तो उतर प्रदेश के माथे से क्राइम प्रदेश का तमका हटाना और प्रदेश में शांति और न्याय व्यवस्था की बहाली प्रथम मुख्य मांग थी।
जिस पर योगी सरकार ने बहुत गंभीरता से विचार कर पुलिस महकमे को चुस्त दुरुस्त करते हुई प्रदेश में शांति व्यवस्था बहाली के लिए बहुत कठोर निर्देश दिए.

उतर प्रदेश में 3 सालो में अपराधीयो व पुलिस के बीच रिकॉर्ड 6126 मुठभेड़.


पुलिस मुठभेड़ की घटनाएं-
इनके परिणामस्वरूप प्रदेश में पुलिस विभाग में दर्ज आंकड़ों के अनुसार 20 मार्च 2017 से लेकर 10 जुलाई 2020 तक अपराधियों के साथ पुलिस मुठभेड़ की कुल 6126 घटनाएं हुईं। इनमें 122 अभियुक्त मारे गए, 2293 अभियुक्त घायल हुए और 13361अभियुक्त गिरफ्तार किए गए.
इन मुठभेड़ों में 13 पुलिस वाले भी शहीद हुए है और  894 घायल भी हुए। कानपुर नगर के चौबपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकरू गांव में दबिश के दौरान अपराधियों की गोलीबारी में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना के पहले केवल पांच पुलिसकर्मी ही शहीद हुए थे।

विकास दुबे 30 साल के साम्राज्य का 7 दिन में अंत.👈 जाने पुरी कहानी 

जोन के आंकडे 
 वाराणसी जोन में 11 मारे गए।
 सबसे ज्यादा 3792 अभियुक्त मेरठ जोन में ही गिरफ्तार किए गए 59 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए
 इसके बाद सबसे ज्यादा 3693 अभियुक्त आगरा जोन में गिरफ्तार किए गए 11 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए
 बरेली जोन में सात अभियुक्त मारे गए तो 1940 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
 लखनऊ कमिश्नरेट में दो अभियुक्त मारे गए तो 65 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए,
 जबकि लखनऊ जोन में 9 अभियुक्त मारे गए तो 580 गिरफ्तार किए गए।
 इसी तरह गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में 6 अभियुक्त मारे गए तो 717 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा कानून-व्यवस्था के मामले में  किसी भी  दबाव को स्वीकार नहीं किया है  उन्होंने कानपुर में 8 पुलिस वालो की हत्या को बड़ी गंभीरता से लिया,मुख्यमंत्री स्वयं इस पर अपडेट ले रहे थे, 8 दिन में बड़े अफसर इतने दबाव में थे की वो इन 8 दिनों में 20 घंटे से ज्यादा सो भी नहीं पाए। विकाश दुबे के एनकाउंटर से उतर प्रदेश की पुलिस ने बहुत कड़ा संदेश देते हुए एक बार फिर “ऑपरेशन क्लीन” चालू कर दिया है , पिछले 2 से 3  दिन में कई बदमाशों को या तो गिरफ्तार कर लिया गया है या उन्हें मार गिराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *