Rape Cases In Rajasthan-देश के सबसे शान्तिप्रिय प्रदेश राजस्थान में हर दिन 19 दुष्कर्म,बच्चियों के साथ दुष्कर्म के 2.79 फीसदी मामले बढे.

Rape Cases In Rajasthan-

चुनावी साल में जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुँह मांगी रेवड़िया बांट रहे है ,वही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर वह दूसरे प्रदेशो से तुलना करने लगते है ,कल तक राजस्थान सबसे शान्तिप्रिय और महिलाओ के लिए सबसे सुरक्षित प्रदेश माना जाता था। लेकिन वर्तमान में जिस प्रकार दरिंदगी के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे है.इस प्रदेश की शान्तिप्रिय और महिला सम्मान वाली छवि पर ग्रहण लग गया है। गहलोत एक अनुभवी और सुलझे हुए मुख्यमंत्री है,लेकिन प्रदेश की कानून व्यवस्था के मामले में वो असहाय नजर आ रहे है।

Rape Cases In Rajasthan
Rape Cases In Rajasthan

Bhilwara rape case:

राजस्थान में महिलाओं और नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कुछ दिनों पहले ही अलवर में 16 साल की नाबालिग बालिका को गैंग रेप का शिकार बनाया गया था अब भीलवाड़ा में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे भट्टी में जला दिया।

1 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक दुष्कर्म के कुल 848 मुकदमे दर्ज हुए हैं।

Rape statistics in Rajasthan

जयपुर : राजस्थान में महिलाओं और नाबालिग बालिकाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं के आंकड़ें बड़े चौंकाने वाले हैं। एक के बाद एक ऐसी हैवानियत भरी घटनाओं का खुलासा हो रहा है जिससे प्रदेश को शर्मसार होना पड़ रहा है। हाल ही में अलवर से दो ऐसे मामले सामने आए थे जिसमें नाबालिग को हवस का शिकार बनाया था।अब भीलवाड़ा में भी बच्ची के साथ गैंगरेप की ऐसी वीभत्स घटना सामने आई जिसमें दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को भट्टी में जला दिया गया।

Rape statistics in Rajasthan

30 जून 2023 तक राजस्थान में महिलाओं और नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के कुल 3406 प्रकरण दर्ज हुए हैं। यानी 18.81 प्रकरण प्रतिदिन सामने आए हैं। इनमें से 848 मुकदमें नाबालिग बालिकाओं के साथ हुए दुष्कर्म के हैं। गत वर्ष 2022 की तुलना में राजस्थान में नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के 2.79 प्रतिशत मामले बढे हुए दर्ज किये गए हैं।

Rape Cases In Rajasthan-

नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के आंकड़ें

राजस्थान में नाबालिग बालिकाओं के साथ 1 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक कुल 848 मुकदमें दर्ज हुए हैं। यानी 4.68 मुकदमें प्रतिदिन दर्ज हुए। गतवर्ष 2022 में 30 जून तक 825 प्रकरण दर्ज हुए थे जबकि उससे पहले वर्ष 2021 में 30 जून तक 694 मामले दर्ज हुए थे। वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2023 से की जाए तो नाबालिग बालिकाओं के साथ हुई दुष्कर्म की घटनाओं में 154 घटनाओं की बढोतरी हुई। यानी कि 2021 की तुलना में वर्ष 2023 में 22.19 प्रतिशत वृद्धि हुई। इसे यूं समझिए कि वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2023 में 22.19 प्रतिशत मामले बढे जबकि वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में 23 मुकदमें ज्यादा दर्ज हुए। अर्थात गत वर्ष की तुलना में 2.79 प्रतिशत मामले बढे।

Bhilwara rape case: भीलवाड़ा में कैसे बच्ची से हुई दरिंदगी

भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार से लापता एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप और फिर उसे भट्‌टी में जलाने की सूचना गुरूवार 3 अगस्त को सामने आई। बच्ची के कड़े और चप्पल पास ही जंगल में एक कोयला की भट्टी के बाहर मिले हैं। प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ गैंगरेप की आशंका जताई गई।

रेप के बाद ही उसे भट्‌टी में जलाने की बात कही जा रही है। अब तक इस मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। भीलवाड़ा में इस सनसनीखेज वारदात के बाद मामले में थाना प्रभारी खींवराज गुर्जर ने बताया कि नरसिंहपुरा गांव की एक नाबालिक बच्ची बुधवार सुबह अपनी मां के साथ खेतों में बकरियां चराने गई थी। दोपहर को उसकी मां तो घर लौट गई लेकिन बच्ची लापता हो गई थी।

Rape Cases In Rajasthan-अलवर में क्या हुआ था ?

अलवर जिले के बानसूर थाना पुलिस ने 16 वर्षीय 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप किया गया। बानसूर डीएसपी सुनील जाखड़ ने बताया कि 29 जुलाई रात्री को बानसूर थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमे एक छात्रा का 27 जुलाई को दो युवकों ने चाकू की नोक पर अपहरण कर नारायणपुर ले जाकर पहले उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बाद फिर उसे पावटा ले जाकर गैंगरेप की घटना को दुबारा अंजाम दिया था। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Rape statistics in Rajasthan-महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों में 4.87 प्रतिशत की कमी

इस वर्ष 1 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म के कुल 2558 प्रकरण सामने आए हैं। गतवर्ष 2022 में 30 जून तक कुल 2689 मुकदमे दर्ज हुए थे। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष दुष्कर्म के 131 मुकदमे कम दर्ज हुए यानी दुष्कर्म की घटनाओं में 4.87 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। अगर वर्ष 2021 के प्रकरणों से तुलना करें तो दुष्कर्म के मामले काफी बढे हैं। 1 जनवरी 2021 से 30 जून 2021 तक कुल 2230 प्रकरण दर्ज हुए थे। इस लिहाज से वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2023 में 328 प्रकरण ज्यादा दर्ज हुए। अर्थात 14.71 प्रतिशत मामले बढे। 

1 .अगरआप UPI विधि से गुगल पे,फ़ोन पे और पेटीएम जैसे मोबाइल पेमेंट (MOBILE PAYMENT APP)ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो 3 जरुरी बाते जो आपकी जानकारी में होनी चाहिए।-https://newsjanhit.com/2022/12/upi-mobile-payment-a

हिंदी में टाइप करना जाने –https://www.easyhindityping.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *