Wednesday, August 12, 2026
Latest:
CURRENTAFFAIRS

लगातार 9 महीने से GST कर संग्रह (Gst Collection)1.40 लाख करोड़ के पार,नवंबर में 1,45,867 करोड़ रुपये के साथ सालाना आधार पर 11 फीसदी की रिकार्ड बढ़ोतरी दर्ज(Gst Collection Growth 11 Percent)

त्यौहारी महीने में ग्राहकों की जमकर खरीदारी और नियमो के बेहतर अनुपालन ने नवंबर में जीएसटी के रूप में सरकारी खजाने में (GST Collection) 1,45,867 करोड़ रूपये का रिकार्ड राजस्व जमा करवाया है। वार्षिक आधार पर नवंबर में Gst में 11 % की (Gst Collection Growth 11 Percent) बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

gst collection
gst collection

साल 2022 मार्च से यह लगातार नौवा महीना है,जब Gst कर संग्रह 1.40 लाख करोड़ से अधिक रहा है। 

Finance Minister
finance minister

 

वित्त मंत्रालय (finance  ministry) ने जारी किये Gst Collection के आंकड़े-

 बृहस्पतिवार को वित्त मंत्रालय ( finance  ministry) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर माह में 1,45,867 करोड़ रुपये का  कर संग्रह हुआ इसमें  केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) का योगदान 25,681 करोड़ रुपये रहा।

राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) का योगदान  32,651 करोड़ रूपए का 

और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) की 77,103 करोड़ की हिस्सेदारी रही।

सालाना आधार पर 11 फीसदी की रिकार्ड बढ़ोतरी दर्ज (Gst Collection Growth11 Percent) की गई है। 

77,103 की आईजीएसटी में 38,635 करोड़ रुपये आयातित वस्तुओं पर लगने वाले शुल्क से जुटाए गए।

कुल जीएसटी संग्रह में उपकर के जरिये 10,433 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात से एकत्रित 817 करोड़ रुये सहित) जुटाए गए।

Gst  विभाग अनुसार जीएसटी संग्रह बढ़ने में त्योहारी खरीद जारी रहने, शादियों का मौसम और साल के अंत में इनपुट टैक्स क्रेडिट का मिलान आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

सबसे ज्यादा Gst collection करने वाले 5 राज्य 
राज्यवसूली (करोड़ रु. में)
महाराष्ट्र21,611
कर्नाटक  10,238
गुजरात9,333
तमिलनाडु8,551
उत्तर प्रदेश  7,254

सबसे कम  GST संग्रहित करने वाले 5 राज्य 

राज्यसंग्रह (करोड़ रु. में)
लक्ष्यद्वीप 0
दमनदीव0
अंडमान-निकोबार23
मिजोरम24
नगालैंड34

मार्च से नवंबर तक लगातार Gst Collection 1.40 लाख करोड़ के पार 

मार्च1,42,095
अप्रैल1,67,540
मई 1,40,885
जून1,44,616
जुलाई 1,48,995
अगस्त1,43,612
सितंबर1,47,686
अक्तूबर1,51,718
नवंबर1,45,867
(आंकड़े : करोड़ रुपये में)

हरियाणा : 6,769 करोड़, दिल्ली : 4,566 करोड़, पंजाब : 1,669 करोड़, हिमाचल : 672 करोड़, जम्मू-कश्मीर : 430 करोड़, चंडीगढ़ : 175 करोड़ 

कर संग्रह  में रियल एस्टेट और वाहन बिक्री की बड़ी भूमिका है।  

सेल टैक्स विभाग द्वारा कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई भी तेज। 

अब तक सरकार की Gst Collection से 11.91 लाख करोड़ रुपये की कमाई

टैक्स कनेक्ट एडवाइजरी में पार्टनर विवेक जालान के अनुसार , 2022-23 के बजट में जीएसटी राजस्व 7.8 लाख करोड़ रहने का अनुमान रखा गया है। इसमें 6.6 लाख करोड़ केंद्रीय जीएसटी और 1.2 लाख करोड़ क्षतिपूर्ति उपकर रहने का अनुमान है। इसका मतलब है कि जीएसटी संग्रह 14.4 लाख करोड़ रुपये के करीब रहेगा।

जालान के अनुसार आंकड़े अगर देखें तो नवंबर तक जीएसटी संग्रह के रूप में सरकार की झोली में पहले ही 11.91 लाख करोड़ रुपये आ भी चुके हैं।   

और अगले चार महीनों में जीएसटी संग्रह पांच लाख करोड़ भी रहता है तो लक्ष्य से 2.5 लाख करोड़ रुपये अधिक होगा, जो बजट अनुमान से 17% ज्यादा होगा।

विनिर्माण गतिविधियां तीन माह के उच्च स्तर पर पहुंचीं

महंगाई घटने से लागत में कमी से नए ऑर्डर और निर्यात में वृद्धि से विनिर्माण गतिविधियां नवंबर में बढ़कर तीन महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गईं है  एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) पिछले माह बढ़कर 55.7 पर पहुंच गया।जबकी अक्तूबर में यह 55.3 रहा था।

 निर्यात में इजाफा भी GST कलैक्शन में वृद्धि का एक कारण है। 

पेट्रोल-डीजल की बिक्री दहाई अंकों में

बृहस्पतिवार को जारी पेट्रोलियम उद्योग के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार-

कृषि क्षेत्र की बढ़ती मांग से देश में पेट्रोल और डीजल की बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर दहाई अंक में बढ़ी है।पिछले महीने पेट्रोल की बिक्री 11.7 फीसदी बढ़कर 26.6 लाख टन पहुंच गई। पिछले साल इसी महीने में 23.8 लाख टन खपत हुई थी। 

 इसी प्रकार डीजल की बिक्री 27.6 फीसदी बढ़कर 73.2 लाख टन पहुंच गई। नवंबर, 2020 की तुलना में खपत 17.4 फीसदी और कोविड-पूर्व यानी 2019 से 9.4 फीसदी अधिक रही। 

बिजली खपत : 14 फीसदी बढ़कर 112.81 अरब यूनिट

बिजली खपत नवंबर में सालाना आधार पर 13.6 फीसदी बढ़कर 112.81 अरब यूनिट पहुंच गई। पिछले साल नवंबर में खपत 99.32 अरब यूनिट और अगस्त, 2020 में 96.88 अरब यूनिट थी। आर्थिक और कृषि गतिविधियों में तेजी से बिजली की खपत में बढ़ोतरी दर्ज की गई

GST पोर्टल पर लोगिन करने के लिए : https://www.gst.gov.in/ 

https://newsjanhit.com/2022/11/pincode.html पिनकोड क्या होता है और ये कैसे काम करता है जाने

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *