ISRO: यूट्यूब पर CHANDRAYAAN 3(चंद्रयान-3) की लाइव स्ट्रीमिंग ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड,सबसे ज्यादा देखे जाने वाले इवेंट में नाम दर्ज करवाया।

ISRO-CHANDRAYAAN 3

ISRO
CHANDRAYAAN-3

भारत ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी है ,ऐसा करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है भारत। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद पर सफल लैंडिंग की है।इसके साथ साथ इसरो के लाइव स्ट्रीमिंग लिंक ने भी यूट्यूब पर इतिहास रचते हुए यूट्यूब इतिहास के सभी कीर्तिमानों को ध्वस्त कर दिया। चंद्रयान-3 के लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग को 8.06 मिलियन लोगों ने एक साथ देखा है,जो अपने आप में एक बहुत बड़ा कीर्तिमान है।

चंद्रयान-3

यूट्यूब पर अबतक ब्राजील बनाम द. कोरिया के फुटबॉल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सबसे अधिक 6.15 मिलियन लोगों ने एक साथ देखी थी,

जिसे बुधवार को चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने बहुत पीछे छोड़ दिया। वहीं, तीसरे नंबर पर ब्राजील बनाम क्रोएशिया का फुटबॉल मैच है, जिसे 5.2 मिलियन लोगों ने एक साथ देखा था। 

ISRO YOUTUBE –

YOUTUBE (यूट्यूब ) पर अब तक की सबसे अधिक देखी गई लाइव स्ट्रीमिंग

इसरो चंद्रयान-3: 8.06 मिलियन

ब्राजील बनाम दक्षिण कोरिया: 6.15 मिलियन

ब्राजील बनाम क्रोएशिया: 5.2 एम

वास्को बनाम फ्लेमेंगो: 4.8 एम

स्पेसएक्स क्रू डेमो: 4.08 एम

बीटीएस मक्खन: 3.75 एम

सेब: 3.69 एम

जॉनी डेप बनाम एम्बर: 3.55 मिलियन

फ्लुमिनेंस बनाम फ्लेमेंगो: 3.53 एम

कैरिओका चैंपियन, फाइनल: 3.25 मी

ISRO यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स से ज्यादा दर्शक

ISRO (इसरो ) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले सब्सक्राइबर्स की संख्या 2.68 मिलियन यानी करीब 26 लाख थी, जो कि अब सफल लैंडिंग के बाद 35 लाख हो गई।

लैंडिंग का लाइव प्रसारण करीब 1 घंटे 11 मिनट तक चला और इतने समय में इसरो के नौ लाख सब्सक्राइबर्स भी बढ़ गए। इसरो के लाइव प्रसारण को सब्सक्राइबर्स से तीन गुना से अधिक लोगों ने एकसाथ देखा। 

1. इसरो के यूट्यूब चैनल पर 2.68 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, लेकिन महज 9 मिनट के अंदर ही चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग को देखने के लिए चैनल से 2.9 मिलियन लोग जुड़ गए।

2. 13 मिनट में 3.3 मिलियन लोग लाइव प्रसारण देखने जुड़े।

3. 17वें मिनट में लगभग 40 लाख लोग लाइव जुड़ गए।

4. 31 मिनट के बाद इसरो के यूट्यूब चैनल पर 5.3 मिलियन यानी 53 लाख से ज्यादा लोग लाइव जुड़े। 

5. 45 मिनट के बाद 66 लाख लोग लाइव प्रसारण देख रहे थे। इसके बाद कुछ ही मिनटों में दर्शकों की संख्या 80 लाख पहुंच गई।

Rape Cases In Rajasthan-देश के सबसे शान्तिप्रिय प्रदेश राजस्थान में हर दिन 19 दुष्कर्म,बच्चियों के साथ दुष्कर्म के 2.79 फीसदी मामले बढे. https://newsjanhit.com/2023/08/rape-cases-in-rajasthan-case-rajasthan.html

Read more: ISRO: यूट्यूब पर CHANDRAYAAN 3(चंद्रयान-3) की लाइव स्ट्रीमिंग ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड,सबसे ज्यादा देखे जाने वाले इवेंट में नाम दर्ज करवाया।

https://www.isro.gov.in/-ISRO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *