गुगल का नया विकल्प जिसमे अब आप (SITE) साइट की विश्वसनीयता और उस पर उपलब्ध जानकारी के सोर्स (SOURCE )का पता लगा सकते है.

गुगल का नया विकल्प जिसमे अब आप साइट की विश्वसनीयता और उस पर उपलब्ध जानकारी के सोर्स (SOURCE )का पता लगा सकते है. जिसे About this Result फीचर नाम दिया गया है। 

आज के इस टेक्नोलॉजी युग में मनुष्य की जिज्ञासा की पूर्ति के कई विकल्प मौजूद है,इनमे सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जाने वाला माध्यम गूगल है,आज आप छोटी से छोटी चीज भी गूगल पर ढूंढ कर उसके बारे में पता लगा सकते है,लेकिन कई बार मनुष्य गूगल पर गलत जानकारी पाकर मुसीबत में भी पड जाता है।उसके द्वारा मांगी गयी जानकारी पर कई बार उसे गलत सुचना भी मिल जाती है,और गलत और सही का आकलन करने के विकल्प ना होने पर मज़बूरी में उसे गलत जानकारी पर विश्वास करना पड़ता है.

fake news (गलत खबर) इस इंटरनेट के दौर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बन कर सामने आयी है 


,इस पर सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म लगातार लगाम लगाने की कोशिश कर रहे है,ट्विटर (twitter ) ने तो फर्जी खबरों पर अब manipulated  media  का टैग लगना शुरू कर दिया है। इसी प्रकार फेसबुक (facebook ) पर भी फेक (fake)न्यूज़ को पकड़ने के कई टूल्स मौजूद है।

गुगल (GOOGLE) पर FAKE NEWS के लिए About this Result फीचर- 


इसी क्रम में गुगल (google ) ने एक नया विकल्प प्रस्तुत किया है,इस फीचर के जरिए जब भी आप गूगल पर कोई जानकारी सर्च करते है तो पहले की ही तरह कई वेबसाइट्स के लिंक खुलकर सामने आएंगे।

 इसके बाद आपको लिंक के ठीक बगल में मौजूद तीन डॉट मेन्यू दिखायी देंगे आप को उस पर क्लिक करना होगा।इस पर क्लिक करने पर Google आपको ये बताएगा कि यह वेबसाइट सिक्यॉर है या नहीं।

 वेबसाइट की Wikipedia पर जानकारी उपलब्ध है या नहीं। 

इसके अलावा आप जो लिंक़  पढ़ना चाहते हैं वह paid तो नहीं है।

 कुल मिलाकर गूगल आपको उपलब्ध जानकारी के माध्यम व उसकी विश्वसनीयता के बारे में बताता है इस प्रकार आपको ये पता लगने पर की जानकारी कहां से आ रही है,आपको यह समझने में मदद मिलती है कि क्या इस साइट पर भरोसा किया जा सकता है या नहीं।

गूगल में हाल ही में हुई अपनी सालाना कॉन्फ्रेंस में About this Result फीचर का ऐलान किया था। इसमें आप यह भी जान पाएंगे कि जिस वेबसाइट का यह लिंक है वह कितना विश्वसनीय है। इसके लिए गूगल मशहूर इनसाइक्लोपीडिया Wikipedia के साथ काम कर रहा है।

 About this Result फीचर को अमेरिका में इस साल की शुरुआत में फरवरी में पेश किया गया था। अब इस महीने के अंत तक यह सभी यूजर्स तक पहुंचने की उम्मीद है। शुरुआत में यह सिर्फ अंग्रेजी भाषा के रिजल्ट के लिए काम करेगा।  

सोशल मीडिया पर नए नियम लागू होने की डेडलाइन 25 मई को खत्म, मनमानी करने वाले फेसबुक,ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर सरकार ले सकती है सख्त एक्शन

👈CLICK HERE 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *