BKU के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बनाया किसान-मजदूर फेडरेशन
किसान नेता का बड़ा फैसला:BKU के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बनाया किसान-मजदूर फेडरेशन
गुरुनाम सिंह चढूनी |
भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने गुरुवार को सोनीपत में एक बैठक के बाद संयुक्त किसान मोर्चा से अलग किसान-मजदूर फेडरेशन बनाने की घोषणा की
इस फेडरेशन में पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि के 38 संगठनों के शामिल होने का दावा किया गया है। चढ़ूनी ने कहा कि किसान-मजदूर फेडरेशन के जरिए देशभर के सभी किसानों व संगठनों को आंदोलन से जोड़ने की कवायद की जा रही है।
26 मई को ही किसान आंदोनल को 6 महीने पूरे हुए हैं,जहां किसान यूनियने काला दिवस मनाने में व्यस्त थी दूसरी और चढूनी राई में अपने साथीयो के साथ इस संघठन पर मंत्रणा कर रहे थे। लम्बी मंत्रणा के बाद लंबे समय से चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा से हटकर किसान-मजदूर फेडरेशन बनाने के फैसले पर मुहर लगा दी गयी।
28 नवंबर से लगातार तीनो कृषि कानूनों के खिलाफ सयुक्त किसान मोर्चा का विरोध दिल्ली-NCR के तीनों बॉर्डर टीकरी, सिंघु और गाजीपुर पर जारी है।
संचालन के लिए बनेगी 5 सदस्यीय कमेटी-
चढूनी ने बताया की इसके संचालन के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनायी जाएगी इस फेडरेशन के माध्यम से देश के सभी किसानों व संगठनों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। वहीं फेडरेशन में पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि के 38 संगठन शामिल होंगे।
गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने यह भी दावा किया है कि किसान-मजदूर फेडरेशन असल में संयुक्त किसान मोर्चे का सहयोगी होगा। किसान-मजदूर फेडरेशन का काम स्थायी होगा। इस आंदोलन के अलावा भी किसी राज्य में कोई संगठन आंदोलन करता है तो उसका भी सहयोग किया जाएगा।
गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहां की हरियाणा की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी किसान आंदोलन को तेज करने के लिए गुज़ारिश की जाएगी,उन्होंने उत्तरप्रदेश में इस आंदोलन के सही तरीके से नहीं चलने की बात उठाई है।
हरियाणा में किसी आंदोलन में नुकसान होने पर उसकी भरपाई अब उपद्रवियो से करने का कानून लागु।👈click here
भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी
किसान-मजदूर फेडरेशन के गठन पर भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह फूल ने भी सहमति जताई है इस बैठक में भाग लेते हुए उन्होंने गुरनाम सिंह चढूनी के फैसलों पर सहमति जताई,आपको बता दे की उत्तर प्रदेश के किसान नेता राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढ़ूनी के बीच चल रहे,आंदोलन को लेकर कई बार खटपट भी हो चुकी है।ऐसे में नए मोर्चे का गठन को लेकर कयास लगाए जा रहे है की अब आंदोलन में दरार पड़ने लगी है.